फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में गुरुवार रात मजदूर का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन

अकबरपुर निवासी मजदूर राजेश कुमार उर्फ रानू दुबे (35) की एक साल पहले शादी हुई थी। पत्नी काजल ऊसराहार क्षेत्र में बहन के यहां गई थी। गुरुवार शाम राजेश दुबे व उसकी मां कुसुमलता घर पर थी जबकि पिता भागवत किशोर दुबे जिला अस्पताल में भर्ती थे। कुसुमलता ने बताया कि रात करीब नौ बजे तक बेटे के कमरे से बाहर न आने पर कुछ शक हुआ।
अंदर जाकर देखा तो राजेश फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बसरेहर पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि राजेश का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह अपनी बहन के यहां चली गई थी। इससे राजेश तनाव में था। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें