फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लिंटर डालते वक्त गिरे मजदूर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। मकान के निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल की इलाज के दौरान तीन दिन बाद सैफई में मौत हो गई।
विज्ञापन

देवीपुरा निवासी रामचंद्र (40) सोमवार को ठेकेदार विजय पाल के साथ ग्राम परसौआ में एक निर्माणाधीन मकान पर लेंटर ढलाई के कार्य के लिए मजदूरी करने गया थे। लिंटर डालते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से रामचंद्र छत से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और ठेकेदार ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सैफई में भर्ती कराया। रामचंद्र का सैफई में बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र अर्जुन ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। उसके घर में तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सभी अविवाहित है। मां सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसआई शिवशंकर सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें