इटावा। सर्दी में घरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने की चाहत ने फूलों की पौध की मांग बढ़ा दी है। इस कारण फूलों की पौध की कीमतों में 20 से 30 रुपये तक का उछाल आया है। सर्दी के मौसम में पौध के खराब होने और बढ़ी मांग के चलते गुलाब की पौध जो सामान्य दिनों में 50 से 60 रुपये में बिकती थी अब 80 रुपये तक में बिक रही है।
नर्सरी में गेंदा और गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं। डहेलिया प्रजाति के गेंदे के पौधे की मांग सबसे अधिक है। गेंदे की पैंची, पिटोनिया, गजनीया, गुलदावरी जैसी प्रजातियों के पौधे लंबे समय तक खिले रहते हैं। हाईब्रिड गेंदे के पौधे 40 से 50 रुपये में, जबकि डहेलिया प्रजाति के पौधे 50 रुपये में बिक रहे हैं। बारहमासी गुलाब के पौधे 80 से 100 रुपये तक में उपलब्ध हैं। गर्मी के मुकाबले सर्दियों में फूलों के पौधों की बिक्री अधिक होती है, जिससे कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है।