फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से अपने पैरों पर खड़ी हुई कुंवारी

Tue, 23 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शेर - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
लायन सफारी में माहभर से बीमार चल रही शेरनी कुंवारी की हालत में सुधार हो रहा है। उसने खाना शुरू कर दिया है। उसका इलाज आरवीआरआई बरेली की सलाह पर स्थानीय डाक्टर कर रहे हैं।
विज्ञापन

लायन सफारी में शेरनी कुंवारी एक माह पहले बीमार हो गई थी। उसे तेज बुखार और लकवे जैसी स्थिति में आने से उसकी हालत काफी बिगड़ गई। इस पर कुंवारी को ब्रीडिंग सेंटर से सफारी के वेटनरी अस्पताल  में शिफ्ट कर दिया गया था। आईवीआरआई बरेली के पश्ुा विशेषज्ञों ने भी शेरनी का हालचाल लिया। इसके बाद आईवीआरआई के विशेषज्ञों की सलाह पर कुंवारी का इलाज चल रहा है। कुंवारी को बुखार की शिकायत अब दूर हो चुकी है और उसने खाना पीना भी शुरू कर दिया है। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि पिछले एक दो दिन से कुंवारी ने अपने पिछले पैरों पर जोर लगाना शुरू कर दिया है। वह कुछ पल के लिए अपने पैरों पर खड़ी भी होने लगी हैं। उन्होंने कहा कि कुं वारी को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जा रहा है।  उम्मीद की जा रही है कि जल्द वह फिर से अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें