संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा वर्ष 2020 की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में लखना कस्बा के मान खां मोहाल निवासी सराफा व्यापारी अजय कुमार सिंह के बेटे कुमार केशव ने ऑल इंडिया में 491 रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
कुमार केशव ने बकेवर के जनता विद्यालय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद दिल्ली के हंसराज कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता अजय कुमार सिंह वर्मा, मां गौरी रानी, बहन अन्नू और भाई कुमार कृष्णा जो कि भारतीय सीमा शुल्क मुंबई मे सुपरीटेंडेंट है उन्हें दिया। कुमार केशव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और पूरे कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है।