कुलपति प्रभात कुमार का स्वागत करते प्रोफेसर रमाकांत यादव
- फोटो : ETAWAH
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. प्रभात कुमार ने बुधवार को कार्यभार संभाला। 9 मई 2021 को कुलपति प्रो. डास्टर राजकुमार को हटा दिया गया था। उस समय उनके कार्यकाल में 26 दिन शेष थे। उसके बाद प्रो. रमाकांत यादव को प्रभारी कुलपति बनाया गया था। उन्होंने लगभग नौ माह काम किया।
विश्वविद्यालय में नए कुलपति को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सबसे पहले तो रोगियों को खाना बांटने वाली फर्म का कार्यकाल बढ़ाने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने की चुनौती होगी। मामले में चिकित्सा अधीक्षक सहित सिर्फ तीन लोगों पर कार्रवाई की गई है।
जबकि कई अन्य पर अभी कार्रवाई करना बाकी है। यहां सीटी स्केन और एमआरआई मशीनें ठप पड़ीं हैं। इनकी दोबारा शुरुआत कराना भी नए कुलपति के लिए एक बड़ा काम रहेगा।