फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना बकेवर के अंतर्गत महेवा-अछल्दा मार्ग पर मुकुटपुर के पास बाइक से जा रहा युवक आम के पेड़ से टकरा गया। महेवा सीएचसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

औरैया के थाना दिबियापुर के ग्राम दखनाई निवासी त्रिभुवन सिंह पुत्र जबर सिंह (28) बाइक से इटावा किसी कार्य से गया था। वापस जाते समय दोपहर करीब 2 बजे सड़क पर अचानक गोवंश सामने आ जाने पर आम के पेड़ से जा टकराया। हेलमेट अलग जा गिरा। सिर में एक चोट आने पर वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरगोविंद वर्मा ने एंबुलेंस से घायल को महेवा सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें