फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के तरीके बताए

विज्ञापन
फोटो संख्या 03 रेडक्रास सोसायटी ने एसडी इंटर कालेज में मास्क बांटों अभियान चलाया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने शहर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके बताए। फेस मास्क और साबुन वितरित किये।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आकाशदीप जैन ने बताया कि संस्था कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये कॉलेजों में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को ‘मुँह पर मास्क, देह की दूरी कोरोना बचाव हेतु जरूरी’ अभियान चला रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को मास्क का उपयोग करने और बार-बार साबुन से हाथ धोने, साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने सोशल डिस्टेंस का पालन करने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को कोरोना के लक्षणों की जानकारी दी। इस दौरान कुश गुप्ता, डॉ. आशीष दीक्षित, प्रशांत दीक्षित, अभय कुमार समेत कॉलेज के अध्यापक अजय भदौरिया, सुशील कुमार द्विवेदी, परम कुमार यादव, आलोक, अखिलेश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें