फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नाइट कैपिटल टीम ने 30 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। ब्राइटेंस एजुकेशनल एकेडमी में स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया। गुरुवार को हुए फाइनल मैच में नाइट कैपिटल की टीम ने 30 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन



प्रारंभिक दौर में सभी टीमों ने कड़ा संघर्ष किया। इसके बाद नाइट कैपिटल और सुपर लाइन्स की टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मैच 20-20 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट कैपिटल ने 128 रन बनाए, जिसमें टीम के खिलाड़ी हैप्पी ने 58 रन का योगदान दिया। जवाब में सुपर लाइंस की टीम 98 रन ही बना सकी। इस प्रकार नाइट कैपिटल ने यह रोमांचक मैच 30 रन से जीत लिया। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कृष्ण को मैन ऑफ द सीरीज और फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए हैप्पी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्य संघ प्रिय गोतम, उपप्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकगणों ने विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उधर, समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र घनगर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिनसे अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें