फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा नाइट में छाया केके का जादू

Fri, 06 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
आवाज का जादू बिखेरते गायक केके। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महोत्सव पंडाल में गुरुवार रात अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन (मेगा नाइट) का में बालीवुड के गायक केके ने अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। मुंबई के खुशबू एंड ग्रुप के कलाकारों ने बीच बीच में डांस की प्रस्तुति देकर रंग जमाया। मैगा नाइट का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश राजेश गोयल ने दीप प्रज्जवलित व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद सबसे पहले मंच पर खुशबू ग्रुप के कलाकार पहुंचे और अपने डांस से कार्यक्रम की धमाकेदार शुरुआत दी।
विज्ञापन


इसके बाद मंच पर पहुंचे गायक केके ने गेंगिस्टर फिल्म के जरा सी दिल में दे जगह तू... गीत जैसे ही शुरू किया दर्शकों ने अपनी जगह पर खडे़ होकर तालियों के साथ स्वागत किया। उन्होंने हिंदुस्तानी फिल्म का गीत एक हो गए हम और तुम, डीजे वाले बाबू मेरा गाना लगा दे, तिरछी टोपी वाले गीत गाक र दर्शकों को झूमने गाने पर मजबूर कर दिया। सबसे अंत में उन्होंने अपने तू ही मेरी सब है तू ही, है जुनून सा सीने में, इटस द टाइम टू डिस्को, दस बहाने करके ले गई दिल गीत गाकर खूब रंग जमाया।

बीच बीच में खुशबू एंड ग्रुप के कलाकारों ने ख्वाजा मेरे ख्वाजा, दिल में समा जा, मस्तानी हो गई दीवानी हो गई व हमको हमी से चुरा लो गीत से खूब धमाल किया। एंकर ज्योति भट्ट ने भी अपनी बातों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी शमीम अहमद, सीडिओ, एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे। संयोजक राज किशोर बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें