ऊसराहार। पुलिस ने तीन माह पूर्व अपहृत किशोरी को बृहस्पतिवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से बरामद कर लिया। परिजनों ने कानपुर नगर के एक युवक पर किशोरी को बहला कर लेने जाने के मामले में अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं किशोरी को बरामद करने के मामले में पुलिस कई सवालों के जवाब नहीं दे सकी।
ऊसराहार के नगला बिजई निवासी युवक ने कानपुर नगर निवासी विजय पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला कर उसका अपहरण कर ले जाने का आरोप लगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन व पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि किशोरी को ऊसराहार थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर भरतिया गांव के पास से बरामद किया गया। हालांकि किशोरी तीन माह से कहा थी, किसके साथ थी।
किन हालातों में तीन माह रही, किशोरी का अपहरण कर विजय ही ले गया था या कोई और इसकी जानकारी पुलिस नहीं दे सकी है। सीओ भरथना विजय सिंह ने बताया कि किशोरी को बरामद कर कोर्ट में बयान के लिए भेजा गया है। मामले में आरोपी विजय की तलाश की जा रही है।