फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शरणालय में गंदगी देख नाराज हुए सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जसवीर सिंह यादव ने शुक्रवार को राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण किया। यहां परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। संस्था की अधीक्षक को सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया कि 22 संवासिनियों में आठ बीमार हैं, लेकिन संस्था में इलाज के लिए मनोचिकित्सक की तैनाती नहीं हैं। उन्होंने सहायक अधीक्षक ने इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है।
साथ आला अधिकारियों से भी पत्राचार करने को कहा। संवासिनियों को मास्क व सैनिटाइजर दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक अधीक्षिका जुबैदा खातून व नर्स रंजना सकलानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह का भी जसवीर सिंह ने निरीक्षण किया। यहां 52 किशोर मिले। इनमें कई के पैरों में चप्पल व चेहरे पर मॉस्क नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें