फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक खून बहने से हुई किशनी के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के युवक के मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। इसमें मौत की वजह अधिक खून बहना बताया गया है।
विज्ञापन

शरीर के पांच स्थानों पर फ्रैक्चर भी पाए गए हैं। समझा जा रहा है कि युवक किसी भारी वाहन की चपेट में आया होगा।
थाना ऊसराहार क्षेत्र के डुढहा-सरसईनावर मार्ग पर सोमवार की सुबह मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के हिन्दूपुर गांव निवासी 24 वर्षीय राजीव यादव जख्मी हालत में मिला था।
इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक खून बह जाने से युवक की मौत होना सामने आया है। समझा जा रहा है कि युवक किसी भारी वाहन की चपेट में आया होगा।
विज्ञापन

वहीं, युवक के शरीर में पांच स्थानों पर फ्रैक्चर भी पाए गए हैं। अभी तक युवक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर थाना ऊसराहार पुलिस को नहीं दी गई है। अब तक की जांच में युवक की मौत दुर्घटना में होना ही पाया जा रहा है।
लेकिन, अभी भी यह सवाल है कि युवक की मौत कोई वारदात है या दुर्घटना है। जिस तरह एक महिला के मामले में युवक का नाम चर्चा में आ रहा है उससे मामला पेचीदा हो गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतीश यादव का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खून बहने से मौत होना पाया गया है। दुर्घटना और वारदात दोनों ही जांच का विषय हैं। परिजन जो भी तहरीर देंगे मुकदमा दर्जकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें