फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बसरेहर में किशन यादव और सैफई में पुनीत शुक्ला छात्र सभा के ब्लॉक अध्यक्ष

Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 09::::सपा छात्र सभा के अध्यक्ष किशन यादव को मनोनयन पत्र देते जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अं
विज्ञापन
इटावा। समाजवादी छात्र सभा ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत बसरेहर ब्लॉक में किशन यादव को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, सैफई ब्लॉक की जिम्मेदारी पिड़ारी गांव निवासी पुनीत शुक्ला को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत आवास में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। उनसे छात्र हितों के लिए सक्रियता से काम करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव मुख्य अतिथि रहे।
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संगठन की मजबूती और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।सैफई ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत शुक्ला को जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने मनोनयन पत्र सौंपा। उनसे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई।
विज्ञापन

साथ ही, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई। पुनीत शुक्ला ने पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। गांव पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें