फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एसआईआर के विरोध में किसान मोर्चा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sun, 25 Oct 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान सभा और माकपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ताखा तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सभा में विशेष गहन पुनरीक्षण को तत्काल रद्द करने और चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधारों की मांग की है।
विज्ञापन

किसान मोर्चा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की। साथ ही एसआईआर के तहत मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की है। इसके साथ ही आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली लागू करने, चुनाव में धनबल और बाहुबल पर अंकुश लगाने तथा चुनाव के राज्य पोषण की व्यवस्था करने की भी मांग संगठन ने की है।
इसके अलावा नई दिल्ली पुलिस के जंतर-मंतर को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के निर्धारित स्थल की अधिसूचना से बाहर करने के आदेश को वापस लेने की मांग की गई। सभा में माकपा के जिलामंत्री एनआर यादव, किसान सभा के जिला मंत्री संतोष शाक्य, माकपा जिला कमेटी सदस्य विश्राम सिंह प्रधानाचार्य, किसान सभा के संयुक्त मंत्री शिवबचन सिंह बच्चू, मास्टर श्रीकृष्ण शाक्य, मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव, डॉ. नौरतन सिंह और रामवीर सिंह, वैद्य विश्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें