इटावा। कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने खाद्य सामग्री से लदी डीसीएम को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली सीमा के लिए रवाना किया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की लड़ाई को लड़ने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष को तैयार है। बराबर धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जब तक इन कानूनों को सरकार वापस नहीं ले लेती। इस मौके पर इटावा से पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कुलदीप गुप्ता, राजवीर सिंह राजपूत, पदम तिवारी, शिवम पाल मौजूद रहे। (संवाद)