इटावा। लवेदी थाने में पिता ने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए बेटी को जहर खिलाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की शादी को महज 11 महीने हुए थे।
थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी संदीप जाटव की पत्नी प्रीति (25) की शनिवार देर रात सैफई पीजीआई में मौत हो गई थी। डाई पी हुई हालत में ससुराल वाले उसे महेवा सीएचसी ले गए थे। जहां से सैफई रेफर किया गया था। उसकी सिर्फ 11 महीने पहले शादी हुई थी। मौत की खबर पाकर मिलने पर औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र के भरसेन गांव निवासी मृतका के पिता रामनाथ व मायका पक्ष के लोग सैफई पहुंच गए थे।
पिता रामनाथ ने मृतका के पति संदीप पुत्र प्रभुदयाल समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी कि इन लोगों ने उसकी पुत्री प्रीती का दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। उनकी मांग पूरी न होने पर उसे जहर देकर मार दिया। थानाध्यक्ष लवेदी ने बताया कि पुलिस ने पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीओ भरथना मामले की जांच कर रहे हैं।