फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खुशबू ने बिखेरी सफलता की महक, मिला कांस्य पदक

Sat, 25 Mar 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर की छात्रा खुशबू को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने कांस्य पदक देकर सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें बीएससी कृषि स्नातक पर सर्वाधिक 86 प्रतिशत अंक आने पर मिला है।
विज्ञापन

जनता कॉलेज बकेवर की पूर्व छात्रा खुशबू पाल वर्तमान में चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय कानपुर से आनुवांशकीय एवं पादप प्रजनन विषय से एमएससी कर रही हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय कानपुर में हुए दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खुशबू को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।
सामान्य परिवार की छात्रा खुशबू पाल मूल रूप से औरैया जनपद के फुलपुर मुहारी गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में उसका परिवार कानपुर नगर में ही रहता है। खुशबू के पिता व्यापारी हैं। खुशबू ने बताया कि वह एमएससी करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर पीसीएस बनना चाहती हैं। जनता कॉलेज बकेवर के उद्यान विभाग के अध्यक्ष व विश्वविद्यालय के कृषि के डीन डॉ. अशोक कुमार पांडे ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें