फोटो संख्या 02 बादरीपूठ धान खरीद केंद्र पर खुले में रखा धान बारिश में भींगा
- फोटो : ETAWHA
बसरेहर। विकासखंड क्षेत्र के बादरीपूठ, बहादुरपुर पड़ाव पर रखे धान से भरे सैकड़ों बोरे बारिश के पानी में भीग गए हैं। इधर, केंद्र के जिम्मेदार का कहना है कि बारदाना न होने से समस्या आई है।
किसानों का आरोप है कि आठ दिन से अधिक समय हो चुका है। केंद्र पर बारदाना न होने की वजह से धान बारिश में भीग चुका है। किसानों का काफी नुकसान हुआ है। किसान इंद्रपाल का कहना है कि पता नहीं मेरा धान कब बिकेगा। इस केंद्र पर कब बारदाना आएगा। धान के लिए रात दिन केंद्र पर ही रुकना पड़ता है।
ग्राम बहादुरपुर के किसान जगन्नाथ सिंह का कहना है कि आज 10 दिन से हालत भी बिगड़ती जा रही है। जाने कब सुनाई होगी । कब केंद्र पर बारदाना आएगा। तभी मेरा धान तो तुलेगा। 90 पैकेट धान के पड़े हैं। करीब 40 क्विंटल धान पानी से बर्बाद हो गया। धान क्रय केंद्र के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बारदाना की डिमांड भेजी गई है। दो दिन में बारदाना केंद्र पर आ जाएगा। इसके बाद धान की खरीद की जाने लगेगी।