फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरमास का समापन आज, कल से मांगलिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला (इटावा)। बृहस्पतिवार से खरमास के समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल से सहालग की शुरुआत और मांगलिक कार्य होने लगेंगे। सहालग का दौर 19 जुलाई तक जारी रहेगा। इस अवधि में 29 दिन शहनाई बजेगी।
विज्ञापन

आचार्य पंडित विनोद कुमार दुबे ने बताया अप्रैल में सात दिन, मई में 10 दिन, जून में सात दिन और जुलाई में पांच दिन शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं। हालांकि इनके अतिरिक्त भी कुछ दिनों के वैवाहिक मुहूर्त भी ठीक ठाक हैं।
भागवताचार्य रामजी पांडे ने बताया 23 फरवरी से 26 मार्च तक गुरु अस्त और 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन खरमास के कारण सहालगों पर ब्रेक लग गया था। इस वजह से दो माह तक मांगलिक कार्य बंद रहे।
विज्ञापन

बताया 19 जुलाई के बाद वैवाहिक कार्यक्रम पर रोक लग जाएगी। चातुर्मास की वजह से भगवान विष्णु के आराम करने की वजह से चार महीने विवाह कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें