फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड बालू लेकर आ रहे 30 ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से जिले खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम, एआरटीओ व खनन विभाग ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 30 ट्रकों को ओवरलोड होने के कारण सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से ट्रक के मालिकों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

बालू खनन और ओवरलोड वाहनों का आवागमन निरंतर चल रहा है। ओवरलोड को लेकर निरंतर कार्रवाई की जा रही थी। इसके बाद भी ओवरलोड पर रोक नहीं लग पा रही थी। जिसको लेकर गुरुवार को बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी में एसडीएम सिद्धार्थ व एआरटीओ सौरभ कुमार समेत खनन इंस्पेक्टर बृजबिहारी के निर्देशन में जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान के अंतर्गत 30 ट्रकों को ओवरलोड बालू लादकर लाने का दोषी पाया गया। जिसमें उनके खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई।
इस मामले में पीटीओ अरविंद कुमार जैशल ने बताया कि अलग अलग टीमें तैयार की गई थी। जिसमें ओवरलोड वाहनों को रोकने के निर्देश थे। उन्होंने बताया कि उदी समेत यमुना बाईपास पर वाहनों को रोककर जांच अभियान चलाया गया। इसमें कुछ ऐसे भी वाहन मिले जिन्होंने टैक्स जमा समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं थे। ऐसे करीब 5 वाहनों का चालान किया गया। चालान होने से वाहन मालिकों समेत ट्रक चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। चेकिंग अभियान के दौरान सीओ सिटी चंद्रपाल समेत अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें