फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को लोडर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र में नगलावनी के समीप गोशाला के पास गुरुवार सुबह दूध से भरे एक लोडर ने कोचिंग जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महेवा सीएचसी से सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है। बाइक चला रहा छात्र हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के दाउदपुरा गांव के छात्र आशुतोष तिवारी (18) पुत्र हरिश्चंद्र तिवारी व उसके साथ बैठे इसी थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव के शिवा शर्मा (18) पुत्र राजबहादुर शर्मा कैरियर कोचिंग के लिए बकेवर जा रहे थे। कस्बे की लखना रोड स्थित नगलावनी गांव की गोशाला के पास बकेवर की ओर से आ रहे दूध से भरे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें