फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंबा और सुल्तान को दोस्ताना व्यवहार सिखा रहे कीपर

Sat, 25 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
simba and sultan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लायन सफारी में मां जेसिका के साथ उछलकूद करने वाले शावक शिंबा और सुल्तान अब कीपरों के साथ भी समय बिताने लगे हैं। दोनों ने दिन में एक बार कीपरों के हाथ से भोजन करना शुरू कर दिया है। दोनों शावकों को कीपर इंसानों के प्रति दोस्ताना व्यवहार रखने वाला बना रहे हैं। ताकि भविष्य में दर्शकों के आने पर उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन

लायन सफारी में पांच अक्टूबर को जन्मे शावक शिंबा और सुल्तान छह माह के हो चुके हैं। अभी तक दोनों शावक मां जेसिका के निकट ही रहते थे। अब सफारी के कीपर उन्हें इंसानों के प्रति दोस्ती का व्यवहार रखना सिखा रहे हैं। इसके लिए शावकों को दिन में एक बार कुछ देर के लिए शेरनी जेसिका से अलग रखा जाता है। इस दौरान शेरनी को बाड़े से बाहर कर दिया जाता है। शावकों को बाडे़ में रखकर कीपर आरिफ और विपिन अपने हाथों से मीट खिलाते हैं। शुरुआती दिनों में दोनों शावक कीपर के निकट नहीं आते थे। कुछ दिन से उन्होंने कीपर से निकटता बनानी शुरू कर दी है। पशु विशेषज्ञों के  अनुसार ऐसा करने से दोनों शावक बडे़ होकर सफारी में इंसानों की चहलकदमी को स्वीकारने लगेंगे। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को इन्हें निकट से दिखाया जा सकेगा।

सीसीटीवी कै मरे से नजर
इटावा। ब्रीडिंग सेंटर में जब कीपर शिंबा और सुल्तान को मीट खिलाते हैं, उस समय सफारी के अधिकारी और डाक्टर उनकी हरकतों पर सीसीटीवी कै मरे से नजर रखते हैं। शावक प्रतिदिन कीपरों के हाथ से लगभग एक किलो मीट खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें