फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा मर्यादित रखें अधिकारी, नहीं होगी मुश्किल

विज्ञापन
एससी आयोग के चेयरमैन एवं सांसद डा. रामशंकर कठेरिया वार्त करते साथ बैठे महामन्ती अरूण् गुप्ता अन्? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। तीन दिन पहले धरने पर बैठे भाजपाइयों के साथ एसएसपी के व्यवहार पर सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी भाषा मर्यादित रखें, नहीं उनके लिए मुश्किल हो जाएगी। कानून व्यवस्था सुधरे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद कठेरिया सिंचाई विभाग के अतिथिगृह में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था ठीक रहे, ये जिम्मेदारी हम सबकी और प्रशासन की जिम्मेदारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी भाषा नरम रखनी चाहिए। उसके पास किसी दल के नेता जाएं या आम जनता सभी की समस्याओं केा सुनकर उन्हें सही आश्वासन देना चाहिए। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सभी को न्याय मिले। भाजपा सरकार के शासन ने किसी पर अन्याय न होने पाए ये जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है। इसी जिम्मेदारी के साथ अपनी बात कहने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसएसपी आकाश तोमर के कार्यालय गए थे। एसएसपी को उनकी बात सुननी चाहिए थी। कलक्ट्रेट, विकासभवन, तहसीलों और ब्लॉक मुख्यालयों पर अधिकारियों व कर्मचारियों के मौजूद न रहने के सवाल पर सांसद ने कहा कि अधिकारियों को जनता की समस्याएं सुननी और उनका निराकरण करना ही होगा। जो अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में नहीं बैठेंगे उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई कराई जाएगी। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चल रही है। सरकारी कार्यालयों में आने वाला कोई भी व्यक्ति बड़ा और छोटा नहीं है। अधिकारी सबको समान नजरिये से देखें और उनकी समस्याओं का सही निस्तारण करें। पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री अरुण गुप्ता अन्नू, प्रशांत राव चौबे, विमल भदौरिया, मुकेश यादव, अमित तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें