बैठक में भाग लेते डीआईजी कानपुर राजेश मोदक।
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी कानपुर राजेश डी राव मोदक ने सुमेेर सिंह किला मीटिंग हॉल में विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले भिंड के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीआईजी मोदक ने जनपद भिंड के पुलिस अधीक्षक से संदिग्ध व्यक्तितथा पेशेवर अपराधियों की सूची देते हुए जनपद भिंड में चेकिंग कराने को कहा है।
उन्हाेंने कहा कि ऐसे अपराधी जो इटावा के विभिन्न गांव और कस्बा के रहने वाले हैं तथा जनपद में अपराध करने के बाद भिंड में रह रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी कराएं। जिन थाना क्षेत्रों में दोनों प्रदेशों की सीमाएं मिलती हैं, वहां स्थित ग्रामों पर विशेष नजर रखी जाए। सीमा से लगने वाले थानाक्षेत्रों में विशेष सतर्कता से चेकिंग करनी होगी। इसका ध्यान रखा जाए कि पेशेवर अपराधी सीमा क्षेत्र में आश्रय लेकर मतदान के समय लोगों को डरा धमकाकर मतदान प्रभावित न कर पाएं। दोनों सीमा क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी/थानाध्यक्ष गांव-गांव जाकर लोगों से जानकारी प्राप्त करें। पुलिस अधीक्षक भिंड अनिल सिंह कुशवाह ने आश्वासन दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में डीएम इटावा शमीम अहमद और एसएसपी शिवहरी मीणा सहित जनपद भिंड के डीएम इलहिया राजा टी व एसपी अनिल सिंह कुशवाह उपस्थित रहे।