फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक ने फूड कारपोरेशन आफ इंडिया को 6-3 से हराया

Tue, 26 Apr 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में मैच खेलते हाकी भोपाल एवं एसोसिएशन आफ इंडिया टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम  सैफई  में पहला मैच हाकी कर्नाटक एवं फूड कारपोरेशन आफ  इंडिया के मध्य खेला गया, जिसमें हाकी कर्नाटक ने फूड कारपोरेशन आफ  इंडिया को 6-3 से हराया।
विज्ञापन



दूसरा मैच कोंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल आफ  इंडिया एवं हाकी महाराष्ट्र के मध्य खेला गया,  जिसमें कोंपट्रोलर एंड आडिटर जनरल आफ  इंडिया ने हाकी महाराष्ट्र को 3-1 से हराया। तीसरा मैच हाकी भोपाल एवं एसोसिएशन आफ  इंडियन यूनिवर्सिटी के मध्य खेला गया,  जिसमें एसोसिएशन आफ  इंडियन यूनिवर्सिटी ने हाकी भोपाल को 5-0 से हराया। चौथा मैच मध्य प्रदेश हाकी एकेडमी एवं द मुंबई हाकी एसोसिएशन लिमिटेड के मध्य खेला गया,  जिसमें द मुंबई  हाकी एसोसिएशन लिमिटेड ने मध्य प्रदेश हाकी एकेडमी को 4-1 से हराया।


आज की प्रतियोगिता में मुख्य रूप योगेंद्र पाल सिंह, अहद अज़ीम, टूर्नामेंट टेक्निकल डायरेक्टर आशुतोेष वर्मा, एंपायर मैनेजर  अविनाश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश हाकी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष लईक अहमद, राहुल सिंह, पूर्व क्रीड़ाधिकारी  आरके शर्मा, उप क्रीड़ाधिकारी सैफई  राजेश कुमार सोनकर, उप क्रीड़ाधिकारी इलाहाबाद राममिलन, उप क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ डा. मंजूर आलम अंसारी़, अनीस उर रहमान, हाकी प्रशिक्षक सैफई जियाउर्रहमान तथा काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



आज खेले जाने वाले मैच-  26 अप्रैल को ए डिवीजन का  पहला मैच सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड एवं नामधारी इलेवन के मध्य, दूसरा मैच हॉकी झारखंड एवं हॉकी पंजाब के मध्य, तीसरा मैच हॉकी हरियाणा एवं हॉकी ओडिसा के मध्य, चौथा मैच हॉकी गंगपुर  ओडिसा एवं हाकी पटियाला के मध्य, पांचवां मैच कोपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल आफ  इंडिया एवं हाकी कर्नाटका के मध्य, छठवां मैच रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं फूड कारपोरेशन अॅाफ  इंडिया के मध्य  से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें