फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले तैयार होगा कंधेसीघर यमुना नदी पुल

विज्ञापन
कंधेसीघार का निर्माणाधीन पुल। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
लवेदी। बहादुरपुर-कंधेसीघार स्थित यमुना नदी पुल पर पिछले पांच सालों से बन रहे पुल के होली से पहले तक तैयार होने की उम्मीद है। हालांकि कंधेसीघार और बहादुरपुर में संपर्क मार्ग बनने में और वक्त लग सकता है। पुल से सड़क जोड़ने का लोक निर्माण विभाग का काम सुस्त पड़ा है। जो अप्रैल तक पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में 19 फरवरी की रात नाव डूबने से निमंत्रण से लौट रहे 11 लोगों की मौत हो गई थी। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यहां पुल निर्माण की घोषणा की थी। वर्ष 2016 में सेतु निर्माण निगम को सेंक्चुआरी व एनजीटी की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ हुआ और 2017 में सत्ता परिवर्तन के चलते बजट न मिलने के बाद काम कुछ दिनों के लिए बंद रहा था।
भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने अधूरे पुल के लिए 2019 में बजट स्वीकृत कराया था। अब पुल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। सेतु निगम के सुपरवाइजर पूरन सिंह ने दावा किया कि पुल का काम 15 मार्च तक पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद कंधेसीघार से पुल से सड़क जुड़ने का काम लोक निर्माण विभाग का शेष रह जाएगा।
विज्ञापन

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
बहादुरघार के तमाम गांवों के लोगों को उदी या चकरनगर जाने के लिए लखना के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस पुल के चालू होते ही मध्य प्रदेश के भिंड जाने के लिए लोगों को सहूलियत मिलेगी। लखना से मध्य प्रदेश जाने के लिए लोगों को अब इस पुल से जाने में ट्रैफिक कम मिलेगा और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें