फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन के लिए कामली प्रकाश सम्मानित

Fri, 03 Nov 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते प्रो. बिनी बिजू तथा आयोजक अध्यक्ष एन सेंबियान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि सैफई के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग विभाग की ओर से ‘इनोवेटिव एंड एडवांस्ड मैनेजमेंट इन ओंकोलॉजी नर्सिंग’ पर चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन शुक्रवार को हो गया। सम्मेलन संरक्षक प्रो. बिनी बिजू तथा आयोजक अध्यक्ष एन सेंबियान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा वक्ताओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान ओंकोलॉजी नर्सिंग में बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन के लिए कॉलेज ऑफ नर्सिंग देहरादून के कामली प्रकाश को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन के अंत में कॉलेज ऑफ नर्सिंग सैफई की फैकल्टी मेंबर जेंसी पी जे ने स्तन कैंसर पर बोलते हुए कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वाधिक प्रभावित करने वाली बीमारी बनकर उभरी है। कोई भी महिला चाहे उसकी उम्र 20 वर्ष हो या फिर 40 वर्ष अपने लिए पांच मिनट का समय निकालकर आसानी से अपने स्तन की जांच खुद कर सकती है।

सम्मेलन में प्रमुख विषयों ‘नोवेल मेथड ऑफ कीमोथेरेपी एडमिनिस्ट्रेशन एंड रोल ऑफ नर्सिंग’ पर यूपीयूएमसए सैफई से डॉ. कमला पाठक, ‘कॉमन ओंकोलॉजी सर्जरी एंड नर्सिंग रोल’ पर महाराजा अग्रसेन नर्सिंग कॉलेज हरियाणा से साक्षी जी, ‘इम्युनोथेरेपी एंड जेने थेरेपी. करेंट कांसेप्ट्स, प्रैक्टिसेज’ पर जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से नसीम, ‘पेलियेटीव केयर प्रॉस्पेक्टिव’ पर यूपीयूएमएसए सैफई से आशुतोष, ‘रिसेंट डेवलपमेंट एंड टेक्निक्स इन कैंसर पेन मैनेजमेंट’ पर महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलैना से तारिका, ‘मेक्सिमाइजिंग क्वालिटी ऑफ  लाइफ ऑफ कैंसर पेसेंट एंड फैमिली’ पर आईएलबीएसए नई दिल्ली से डॉ. मुटु वैंकेटाचल, ‘इंड ऑफ लाइफ केयर, ग्रीफ  एंड ग्रीविंग प्रोसेस बिरिवमेंट सपोर्ट’ पर महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलैना से श्रीनिवासन तथा  ‘ब्रेस्ट कैंसर प्रिवेंसन ऑफ लिंफेडेमा’ पर यूपीयूएमएसए सैफई से जेंसी पी जे ने व्याख्यान दिया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश तथा देश के विभिन्न भागों से आए 350 नर्सिंग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


आयोजक अध्यक्ष तथा एसोसिएट प्रो. एन सेंबियान ने ओंकोलॉजी नर्सिंग के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागागियों का आभार जताया। समापन अवसर पर आयोजक सह अध्यक्ष केके त्यागी, आयोजक सदस्य विजय वीआर, आशुतोष शर्मा, विशन स्वरूप, ललित कुमार, जेनसी फिलिप, सुनिता गौतम, महक सिंह नेहरा तथा विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें