फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के सामने नवजात के शव को नोच रहे थे कुत्ते

Fri, 03 Nov 2017 10:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
शुक्रवार को एक संवेदनहीन घटना सामने आई। घटना इटावा जिले के जिला महिला अस्पताल के सामने की है। खास बात है कि तड़के या रात का सन्नाटा नहीं था, बल्कि दोपहर का समय था। अस्पताल में इमरजेंसी के सामने नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे।
विज्ञापन



इटावाः जिला महिला अस्पताल में इमरजेंसी के सामने शुक्रवार दोपहर एक नवजात का शव पड़ा मिला। नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। उधर से गुजरने वालों ने देखा तो लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मीडिया के  लोग भी पहुंच गए। जानकारी मिलने के बाद सीएमएस मौके पर पहु़ंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


शुक्रवार दोपहर को किसी ने नवजात को इमरजेंसी के सामने फेंक दिया। अस्पताल परिसर में घूमने वाले कुत्ते उसके पास पहुंच गए। वह उसे नोचने लगे। तभी उधर से गुजर रहे लोगो की नजर उस पर पड़ गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। नवजात का शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर सीएमएस महिला डॉ. अशोक कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



सीएमएस महिला डॉ. अशोक ने बताया कि शव चार पांच दिन पुराना लग रहा है। ऐसा लग रहा कि कोई बाहर फेंक गया। तभी कुत्तों की नजर उस पर पड़ गई और वह अस्पताल की ओर खींच लाए। जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को ले गई।  इसके अलावा वैदपुरा थाना क्षेत्र में नदी पुल के पास नवजात का शव पड़ा मिला।  एसओ वैदपुरा सत्येंद्र यादव ने बताया नदी के पास नवजात का शव पड़ा मिला था। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें