फोटो संख्या 27 सदर तहसील में प्रदर्शन करते माकपा के प्रांतीय नेता मुकु ट सिंह व कार्यकर्ता
- फोटो : ETAWHA
इटावा। माकपा राज्य मंत्रिपरिषद सदस्य मुकुट सिंह ने बुधवार को कहा कि काले कृषि कानून, खेती किसानी का सर्वनाश कर देंगे। ये देशी-विदेशी बड़े पूंजीपतियों को लूट की छूट देंगे। 80 फीसदी जनता बुरी तरह प्रभावित होगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य, सरकारी खरीद, मंडियां, सस्ता राशन आदि का खात्मा होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर एन राम को सौंपा गया।
उन्होंने यह बात बुधवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सदर तहसील में मुख्य वक्ता के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि इन काले कानूनों के खिलाफ देशभर में किसान लड़ रहे हैं। माकपा 26-27 नवंबर को होने वाली देशव्यापी किसान मजदूर आंदोलन का पूरा समर्थन करती है। (संवाद)