फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार बनने पर वापस होंगे तीनों कृषि कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लाक बसरेहर के ग्राम बरालोकपुर में किसान पंचायत का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत निर्माण में जो योगदान दिया है। वर्तमान की भाजपा सरकार उसे मिटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर देश को बेचने का काम कर रही है। आज देश का अन्नदाता सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। उन पर पानी की बौछार कर उनके आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है। युवा सरकार से रोजगार मांगते हैं तो उन्हें पकौड़े तलने के लिए कहा जाता है। पंचायत में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें