फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक अन्य कार्यों से जुड़ें

Thu, 05 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
डा. अजंट सिंह यादव का मुकुट पहनाकर स्वागत करते पूर्व प्रधानाचार्य राम प्रकाश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक को अन्य कार्यों से जुड़ना चाहिए, जिससे वह मानसिक व शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन

यादव बुधवार को इस्लामिया इंटर कालेज में आयोजित प्रधानाचार्यों के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक की कार्यशैली से उसके  आचरण का पता चलता है। एक शिक्षक अपने कार्यों से अपनी छाप पूरे जीवन में छोड़ जाता है। शिक्षक के जीवन में सेवानिवृत्त होना एक सामान्य प्रक्रिया है।


 इस्लामिया क ालेज के प्रधानाचार्य व परिषद के महामंत्री मोहम्मद तारिक ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए सभी प्रधानाचार्यों ने अपना पूरा जीवन अपनी सेवाओं में लगाया है, अब उनका क्षेत्र और बड़ा हो गया है। अब अपना जीवन समाज की सेवा और सामाजिक कार्यों में लगाना चाहिए। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा. अजंट सिंह यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक को अन्य कार्यों में व्यस्त हो जाना चाहिए,  जिससे स्वस्थ रह सकें। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षक का पद गौरव व सम्मान का पद है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षक को सदैव सम्मान मिलता है।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक सम्मान की प्रक्रिया है। प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि व्यक्ति के अंदर धैर्य, सहनशीलता व मानवता होनी चाहिए। पूर्व प्रधानाचार्य श्री कृष्ण यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त होने पर व्यक्ति पूरी तरह से परिपक्य हो चुका होता है और उसमें एक नई ऊर्जा से कार्य करने की शक्ति आती है। कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य अभयराम यादव इस्लामिया कालेज के प्रबंधक मु. अल्ताफ, प्रधानाचार्य डा सरमन लाल बघेल, शशि यादव,ने संबोधित किया।


विदाई समारोह में सेवानिवृत प्रधानाचार्य डा अजंट सिंह यादव, ध्रुव कुमार गुप्ता, राम दुलारे यादव, प्रमोद दुबे, आमप्रकाश राजपूत, राम प्रकाश, इम्त्यिाज अहमद, सविता गुप्ता, सरोज कुमारी गुप्ता व मंजू अग्रवाल को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य एवं मुलायम सिंह यादव इंटर कालेज भदेई राम प्रकाश यादव ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा. अजंट सिंह यादव को चांदी का मुकु ट पहनाकर स्वागत किया।


इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जेपी राजपूत, डायट प्राचार्य ओपी सिंह, प्रधानाचार्य राम प्रकाश यादव, उमेश यादव, धर्मवीर बिट्टू , उप प्रधानाचार्य गुफरान अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें