फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से झूमा तन और मन

Mon, 17 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में सोमवार की दोपहर झमाझम बारिश हुई। दो घंटे की बारिश से शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। गली मोहल्लों से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों पर घुटने भर तक पानी भर गया।
विज्ञापन


हालांकि इससे पब्लिक को परेशानी भी हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली।

सोमवार की दोपहर करीब दो बजे जिले में तेज बारिश की शुरुआत हो गई। दो घंटे की तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थित पैदा हो गई। शहर की सड़कें खुदी होने के कारण उन पर कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। उधर, लाइनपार क्षेत्र के अधिकांश मोहल्ला में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


शहर में नेबिल रोड पर घुटने भर तक पानी नजर आया। इसी तरह कटरा शमखेर खां और कटरा साहब खां में भी जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि बारिश का पानी लोगों की दुकानों और घरों में घुस गया।

इटावा-सैफई मार्ग पर स्थित अंडरब्रिज में पानी भरने से सैफई मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। कई वाहन पुल में भरे पानी में फंस गए। मजबूरी में लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ा।

शहर की प्रमुख सड़कों पर बारिश का पानी भरने से लोगों ने पुराना हाइवे की ओर रुख किया। इस कारण पुराना हाइवे पर जाम की स्थिति हो गई। पुराना हाइवे पर जाम लगने से कॉजी पेट्रोल पंप के पास क्यूआरटी के सिपाहियों ने मोर्चा संभाला।

तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट आई साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होने के बाद शाम को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के करीब पहुंच गया। बारिश किसानों को खुशी दे गई। किसानों का कहना है कि बारिश ने फसलों को संजीवनी दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें