मुहल्ला विनोद नगर निवासी राजेश मिश्रा की पुत्री आशी
मिश्रा ने आल इंडिया प्री मेडीकल टेस्ट में 2434 वीं रैक पाकर जिले का नाम
रोशन किया है।
सफलता पर थियोसोफिकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य
सुनील पांडे ने बधाई दी है। आशी ने सफलता का श्रेय दादी लक्ष्मी मिश्रा,
मां रेनू मिश्रा के अलावा अपने अध्यापकों को दिया। आशी ने इंटरमीडिएट की
परीक्षा थियोसोफिकल इंटर कालेज से उत्तीर्ण की है।