फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी का सर्वर ठप, मरीज परेशान

Tue, 14 Mar 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी का सर्वर मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ठप हो गया। इससे मरीजों को चार घंटे तक परेशान होना पड़ा। इस दौरान जांचें भी रुकी रहीं। सैंपल देने और जांच रिपोर्ट लेने वाले इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

इकदिल के प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे आए थे। लाइन में लगे थे लेकिन साढ़े आठ बजे पता चला कि सर्वर नहीं आ रहा है। करीब डेढ़ घंटे तक लाइन में लगे और फिर थककर बैठ गए। बकेवर से प्रभादेवी ने बताया कि करीब 25 किलोमीटर दूर से यहां जांच कराने आई थीं। सुबह करीब नौ बजे यहां आने के बाद लाइन में लगी थीं। जांच दोपहर 12 बजे तक नहीं हुई।
लैब इंचार्ज डॉ, नीतू द्विवेदी ने बताया कि सुबह 30 मिनट ही सर्वर आया और इसके बाद चला गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे सर्वर नहीं रहा। एक महीने में तीसरी बार है जब सर्वर के कारण समस्या आई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें