फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फाइनल में पहुंचीं झांसी व वाराणसी छात्रावास की टीमें

Tue, 28 Feb 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला झांसी व वाराणसी छात्रावास के बीच 28 फरवरी को महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता के पांचवें दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व वाराणसी छात्रावास की टीमें खेलीं। वाराणसी छात्रावास ने 4-2 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल झांसी व रामपुर छात्रावास के बीच खेला गया। जिसमें झांसी छात्रावास ने 4-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें