फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से जेवर सामान व मजार का दानपात्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के तहत विकास कालोनी भाग दो में गुरुवार रात को चोरों ने तीन घरों व एक मजार को निशाना बनाया। चोर घरों से जेवर नगदी आदि सामान व मजार की दानपात्र ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

विकास कालोनी भाग दो में मनियामऊ गांव निवासी राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। गत गुरुवार को वह परिवार समेत इटावा अपने भाई की शादी में शामिल होने आए थे। घर में ताला पड़ा था। चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और कमरों में बक्से व अलमारी खंगालकर जेवर व नगदी ले गए।
राजेंद्र सिंह की पत्नी रानी ने बताया कि शादी में शामिल होने के बाद वह लोग अपने गांव मनियामऊ चले गए थे। सुबह लौटने पर चोरी होने की जानकारी हुई। चोर गले का सोने का ओम, चांदी की तोड़िया, पायलों के अलावा करीब चार हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने यहां मौजूद एक मजार में रखे दो दानपात्र, कालीन, फर्श, पीतल के पूजा बर्तन मिलाकर करीब 50 हजार की चोरी कर ले गए। मजार पर मौजूद बाबा मोहम्मद इरशाद ने बताया कि दानपात्र में कितना रुपये थे। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। तबीयत खराब होने की वजह से वह घर चले गए थे।
इसी कालोनी में गंगाचरन व अमित गोयल के घरों के भी ताले तोड़कर चोर गैस सिलेंडर व खाने पीने का सामान ले गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि गंगाचरन गाजियाबाद और अमित भी कहीं बाहर रहते हैं। चोरी की इन वारदातों को लेकर इकदिल थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें