फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकपुरा गांव में आवास व शौचालयों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। बेसलाइन सर्वे के आधार पर ग्राम पंचायत बरालोकपुर के गांव लोकपुरा में कई शौचालयों का निर्माण कार्य घटिया सामग्री से किया गया है। अधूरे पड़े शौचालयों की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सीडीओ ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच के आदेश दिए है। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द ही अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रामदत्त, राजेश कुमार, ओमदत्त, लख्मीचंद रामलड़ेते सहित कई लोगों के शौचालय अधूरे पड़े हैं। किसी के गड्ढे ठीक से नहीं बने हैं तो कई गिरने की कगार पर है। राजेश कुमार का शौचालय बनने के तुरंत बाद ही गिर गया था कई लोगों ने शौचालय व आवास का निर्माण कार्य सिर्फ कागजों पर ही करवाया है। गरीबों को शौचालय के नाम पर पीली ईंट देकर ग्राम पंचायत को कागजों में ओडीएफ कर दिया। हकीकत में कई शौचालय अधूरे पड़े हैं। अधिकांश परिवारों के बच्चे व महिलाएं आज भी खेतों में शौच क्रिया करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों की आवास व शौचालय की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को संज्ञान लिया। गांव में शौचालय व आवास की जांच करने के लिए टीम को भेजा। टीम पंचायत में 3 दिन तक जांच करने के बाद पूरी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगी। उपायुक्त बृजमोहन सिंह ने टीम के साथ सर्वप्रथम पंचायत के अंदर आने वाले गांव लोकपुरा व सीपुरी में पहुंचकर जांच की जिसमें ग्रामीण राजकिशोर बैंक पासबुक भी देखी। उन्होंने राजकिशोर से घर में रखे छप्पर को हटवाने का निर्देश दिया। आवास में किचन नहीं बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने गांव सीपुरी में जाकर जांच की। बृजमोहन सिंह ने बताया आवास की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मनोज यादव व ब्लाक को ऑर्डिनेटर संतोष कुमार ने गांव में पहुंचकर सभी शौचालयों की जांच की। टीम के पहुंचने से गांव में हड़कंप मचा रहा ग्रामीणों ने टीम से घटिया निर्माण सामग्री से कराई गई शौचालय की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें