फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से 5 लाख का जेवर व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर की पुरानी बस्ती मालियन टोला में चोरों ने एक ढाबा मालिक के सूने घर से करीब पांच लाख के जेवर व नगदी पार कर दिए। परिवार के लोग बाहर गए थे। मौका पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत वाह अड्डा के समीप छिपैटी मालियन टोला में कैलाश व शैलेष दो भाई परिवार समते एक ही घर में रहते हैं। टिक्सी मंदिर तिराहे पर रतन होटल के नाम से कैलाश व शैलेष का ढाबा है। दोनों भाई परिवार समेत घर से बाहर गए हुए थे। चोरी होने की जानकारी तब हुई जब वह घर लौटे। शैलेष ने बताया कि उसके भाई कैलाश परिवार के साथ शुक्रवार को अपने बीमार साले को देखने फिरोजाबाद गए थे। वह खुद अपने साले की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने भरथना क्षेत्र के पाली बंबा गांव गया हुआ था। घर सूना था। मौका पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा तोड़कर एक हार, चार जोड़ी कान के कुंडल, जंजीर, पायल आदि करीब 4 लाख रुपये का जेवर और 80 हजार रुपये ले गए। सूचना देने पर पुलिस ने आकर छानबीन की। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें