asiatic lion of gir national park
- फोटो : gujrattourism
रेलवे बोर्ड दिल्ली के मेंबर आफ इंजीनियरिंग एके मित्तल ने बुधवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर ट्रैक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बलरई और भदान रेलवे स्टेशनों के बीच स्लीपर बिछाने के लिए लाई गई न्यू ट्रैक कंस्ट्रक्शन मशीन को भी देखा। उनके साथ रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौजूद रही।
एमई रेलवे बोर्ड बुधवार दोपहर कालका मेल से इटावा स्टेशन पहुंचे। यहां से टीम के साथ बलरई गए। उन्होंने फ्रेट कॉरीडोर ट्रैक के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। साथ मौजूद ईडी ट्रैक व अन्य अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। निर्माण कार्य कर रहे टाटा एलडीसा कंपनी के अधिकारियों से भी बात की। बिछाए गए ट्रैक पर पैदल घूमकर निरीक्षण किया। इंजीनियरों से इसके बारे में बारीकी से जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ रेलवे बोर्ड के ईडी ट्रैक केपी अवस्थी, ईडी मशीन एके खंडेलवाल, ईडी ट्रैक एसके पांडेय, उत्तर रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर आरके अग्रवाल, डीएफ सीसीआईएल के प्रबंध निदेशक आदेश शर्मा व डायरेक्टर अंशुमान शर्मा मौजूद रहे।
260 किलोमीटर की रफ्तार से दौडे़ंगी मालगाड़ियां
इटावा। बलरई में निरीक्षण को पहुंचे रेलवे बोर्ड के मेंबर आफ इंजीनियरिंग एके मित्तल ने निर्माण कार्य में लगे टाटा कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता में कहा कि फ्रेट कॉरीडोर ट्रैक पर भविष्य में मालगाड़ियों की रफ्तार 260 किलोमीटर प्रति घंटे तक की जाएगी। इसलिए ट्रैक के निर्माण में कमी न छोडी़ जाए। समस्या आने पर तुरंत बोर्ड के सामने लाया जाए।