फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी पर चला दी जेसीबी, सांसद से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी और गृहस्थी का सामान दबंगों ने जेसीबी से तोड़ दिया। शिकायत अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया से की गई है। तहसीलदार ताखा ने जमीन को वन विभाग की बताया है।
विज्ञापन

ऊसराहार क्षेत्र के गांव कौवा निवासी राजेश कुमार ने सांसद रामशंकर कठेरिया को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में उसकी पैतृक जमीन पर झोपड़ी बनी है। गांव के दबंग जमीन पर कब्जा चाह रहे थे।
इसकी शिकायत उसने उच्चाधिकारियों से की थी। 5 अगस्त को गांव के दबंग जेसीबी लाए और झोपड़ी तोड़ने लगे। उसने थाना ऊसराहार पुलिस से शिकायत की तो उसे थाने से भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि जमीन वन विभाग की है। शिकायत गलत है। पुलिस और लेखपाल ने नाली और वन विभाग की भूमि से कब्जा हटवाया है।
शिकायत कर्ता की भूमि पास में है। वह ऐसे ही कई प्लाट वन विभाग की भूमि पर कब्जा करके बेच चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें