फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी व आधा दर्जन ट्रैक्टरों को किया सीज

Thu, 23 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
ऊसराहार थाने में पकड़े गए ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तत्कालीन प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना यूपी-100 की शह पर चल रहे अवैध खनन के कारोबार का थाना ऊसराहार ने भंडाफोड़ कर दिया। बुधवार देर रात पुलिस ने जेसीबी व आधा दर्जन ट्रैक्टरों को मौके से पकड़ कर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यूपी-100 योजना प्रारंभ की गई थी। ऊसराहार क्षेत्र में काफी समय से अवैध रूप से मिट्टी का खनन चल रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीण अक्सर यूपी-100 पर करते थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती थी।

बुधवार रात सरसईनावर क्षेत्र के पीसापुर गांव के पास अवैध रूप से मिट्टी का खनन चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक राय व टीम ने मौके पर छापा मारकर एक जेसीबी और आधा दर्जन ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि अवैध खनन में एक जेसीबी और आधा दर्जन ट्रैक्टर को सीज किया गया है। यूपी-100 पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें