फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सीटों पर 107 ने ठोका दावा

Tue, 29 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए एडीएम कोर्ट में दूसरे दिन मंगलवार को 68 पर्चे दाखिल किए गए। ताखा व भरथना ब्लाक की छह सीट और महेवा ब्लाक की एक सीट पर दो दिन में107 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को पहले चरण के नामांकन की अवधि समाप्त हो गई। 30 सितंबर से नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन प्रतीक चिन्ह आवंटन किए जाएंगे। मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशियों की धूम रही। नामांकन के पहले दिन गत सोमवार को अधिकांश प्रमुख दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव में उतार दिया था। लिहाजा मंगलवार को दल समर्थित प्रत्याशी कम नजर आए।

भाजपा ने महेवा तृतीय सीट से सूरजभान और ताखा प्रथम से मुरारी लाल चक का नामांकन कराया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक अशोक दुबे, नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, केके राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को ताखा प्रथम एससी सीट के पांच नामांकन आए। ताखा द्वितीय सामान्य सीट के लिए 9 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

जबकि ताखा तृतीय सामान्य सीट के लिए 12 प्रत्याशियों ने 15 पर्चे दाखिल किए। यहां तीन प्रत्याशियों ने दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। इसी तरह भरथना प्रथम ओबीसी सीट से 14 लोगों ने 17 सेटों में पर्चा फाइल किया। भरथना द्वितीय सामान्य सीट से 5 नामांकन किए गए।

भरथना तृतीय सामान्य महिला सीट से 11 उम्मीदवारों ने 7 पर्चे दाखिल किए। महेवा तृतीय सामान्य सीट से भी 5 प्रत्याशियों ने 6 सेटों में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इस तरह मंगलवार को कुल 57 प्रत्याशियों ने 68 सेटों में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

गत सोमवार को 39 नामांकन हुए थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एआरओ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजमणि मिश्रा व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी टीपी सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर परिवीक्षाधीन सौरभ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें