ग्रीन चैंपियन अवार्ड ग्रहण करते प्राचार्य डा राजेश किशोर त्रिपाठी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर को डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। फरवरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद की टीम ने महाविद्यालय आकर जल प्रबंधन, हरित प्रबंधन, कचरा निस्तारण, ऊर्जा संरक्षण तथा साफ-सफाई जैसे बिंदुओं के आधार पर सर्वे किया था।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के प्रदेश समन्वयक डॉ. अनिल कुमार दुबे, डॉ. जे सांई सुधीर कुमार, चेयरमैन डॉ. डब्लू जी प्रसन्ना कुमार ने प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी को पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. एके पांडेय, डॉ. एमपी यादव, डॉ. नलिनी शुक्ला, डॉ. पीके राजपूत, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. ज्योति भदौरिया ने सहभागिता की।