फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा के प्रथम दिन मना जानकी प्रकटोत्सव

Sun, 29 Nov 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। चौगुर्जी स्थित देवकीनंदन पार्क में रविवार को नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हुआ। रामकथा वाचक बक्सर बिहार से आए रामचंद दासजी महाराज ने विधि विधान से कथा की शुरूआत कराई। रामकथा में पहले दिन जानकी प्रगटोत्सव की कथा सुनाई गई।

 इस दौरान श्रोताओं में उल्लास का वातावरण रहा। आयोजक बाबा द मॉल के निदेशक संजय शुक्ला ने बताया कि कथा का आयोजन पांच दिसंबर तक चलेगा। कथा प्रतिदिन अपरान्ह तीन बजे से सात बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि पहली दिसंबर को श्रीराम कथा में भगवान राम के विवाह का वर्णन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्घालु भक्तों से श्रीराम कथा का श्रवण करने की अपील की है। इस दौरान राजीव शुक्ला, रविंद्र त्रिपाठी, कृष्णगोपाल त्रिपाठी, कृष्णमुरारी गुप्ता आदि लोगो की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें