फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नौरंगाबाद चौराहे पर लगा जाम, बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौरंगाबाद चौराहे पर लगा जाम, बेहाल रहे लोग
विज्ञापन

इटावा। शहर के व्यस्ततम नौरंगाबाद चौराहे चौराहे पर रविवार दोपहर करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रविवार दोपहर करीब एक बजे चौराहे के समीप एक ई रिक्शा के खराब हो जाने के कारण यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते पक्का तालाब से कोतवाली रोड और नौरंगाबाद की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती न होने से स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन


दोपहिया वाहन चालक गलियों से निकलने की कोशिश में जाम को और उलझाते नजर आए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पहुंची पुलिस ने खराब वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें