फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बहुत हो चुकी बारिश अब चढ़ेगा पारा, छूटेगा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। जिले में अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। रविवार से गर्मी के तेवर और तल्ख होने वाले हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तो अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और आने वाले दिनों में पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अब तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

उन्होंने संकेत दिए कि इसी सप्ताह पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। आसमान साफ होने के कारण सूरज की किरणें सीधे धरती पर आएंगी जिससे लू चलने की स्थिति भी बनेगी। मौसम विभाग के अनुसार रातें भी गर्म होना शुरू हो जाएंगी।
न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। यानी अब रात के समय भी कूलर और पंखों की रफ्तार बढ़ानी पड़ेगी। इटावा और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. एसएन सुनील पांडे के मुताबिक इस दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। धूल भरी हवाएं चलने और तेज धूप के कारण वातावरण में शुष्की बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें