फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के खिलाफ जांच पूरी, आज सौंपी जा सकती है रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल पर जमीन का पट्टा आवंटित करने के लिए 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में तहसीलदार की जांच पूरी हो चुकी है। वह शुक्रवार को जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप सकते हैं। वहीं, शिकायतकर्ता ने प्रशासनिक अफसरों से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सैफई के नगला सेमरा निवासी दिवारी लाल ने तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल पर जमीन का पट्टा आवंटित करने के नाम पर 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया था। लेखपाल पर कार्रवाई के लिए 25 फरवरी को उन्होंने प्रशासनिक अफसरों को प्रार्थना पत्र भेजा था। 26 फरवरी को गांव के सुनील और राजवीर सिंह समेत कई लोग मामले की शिकायत के लिए कलक्ट्रेट गए थे।
वहां पर डीएम के न मिलने पर ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र दिया था। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर आरोपी लेखपाल पर कार्रवाई का भरोसा ग्रामीणों को दिया था। मीडिया तक मामला पहुंचा तो अफसर सक्रिय हुए। उधर, लेखपाल पर कार्रवाई न होने पर दिवारी लाल समेत गांव के अन्य लोगों ने नाराजगी जताई है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ग्रामीणों को फोन कर आरोपी लेखपाल पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम हेम सिंह का कहना है कि मामले की जांच तहसीलदार को दी गई थी। अभी तक उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखपाल के खिलाफ मिली शिकायत की जांच पूरी हो गई है। गुरुवार को शिवरात्रि पर्व का अवकाश होने के कारण जांच रिपोर्ट आला अफसरों को नहीं दी गई है। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी। - प्रभात राय, तहसीलदार सैफई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें