फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरा गैंग का भंडाफोड़

Tue, 07 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन लुटेरों की तलाश में जुटी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरा गैंग के आठ सदस्यों को दबोच लिया है। पकड़े गए लोगों में एक महिला भी है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की तीन लग्जरी कार बरामद की हैं। इनके पास से असलहा और कई मोबाइल मिले हैं। पुलिस की कामयाबी से गदगद एसएसपी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करके पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि 14 मार्च को सिविल लाइन थाना क्षेत्र से किराये पर लेकर आए एक कार को बदमाशों ने लूट लिया था। कार चालक श्यामलाल पुत्र शंकरलाल निवासी माधवनगर निकट ककरेटा थाना सिकंदरा जिला आगरा ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कार लूटे जाने की सूचना पर उन्होंने क्राइम ब्रांच तथा सिविल लाइन थाना पुलिस को बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया था। मंगलवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी डीके सिसोदिया तथा एसओ सिविल लाइन विनोद यादव अपनी टीम के साथ लुटेरों की तलाश में थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लुटेरे हाइवे किनारे स्थित एक केमिकल फैक्ट्री के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बकौल एसएसपी पुलिस ने घेराबंदी करके दो कारों में सवार पांच लोगों को धर दबोचा। इनमें एक महिला भी थी। उनके पास से अवैध असलहे व कारतूस भी बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उक्त लोग वाहन लुटेरे गैंग के हैं। गाड़ियों को खरीदने के लिए पंजाब से आने वाले लोगों का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक कार पर सवार दो लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। उनके पास से भी एक कार बरामद हुई।

पकड़े गए लोगों में रिंकू उर्फ ऋषि पुत्र संतोष कुमार निवासी नगला सेवा थाना बसरेहर, बृजेंद्र कुमार पुत्र नेम सिंह राठौर निवासी उझियानी थाना सैफई, अजय यादव पुत्र महेशचंद्र निवासी नगला पठा थाना सैफई, जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र रामानंद निवासी बटौआ थाना सैफई, कमल राठौर पुत्र प्रेम बहादुर निवासी कबीरनगर खेड़ा थाना उत्तर फिरोजाबाद, गुरुजीत सिंह पुत्र दरवारा सिंह निवासी सिकवाला थाना लंबी जिला मुक्तसरशाही पंजाब, कृपाल सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी बलेच खेरा थाना लंबी जिला मुक्तसर साहब पंजाब के अलावा महिला ने अपना नाम शीतल देवी पत्नी छोटेलाल जाटव निवासी कबीरनगर खेड़ा उत्तर फिरोजाबाद बताया।

एसएसपी ने बताया कि 14 मार्च को श्यामलाल की अरटिगा गाड़ी को लेकर अजय, बृजेंद्र तथा जितेंद्र उर्फ जीतू महिला शीतल देवी को मरीज बनाकर आगरा के एक अस्पताल से सैफई के लिए लाए थे। सिविल लाइन क्षेत्र में उन्होंने चालक को पीटकर फेंक दिया और गाड़ी लूट ली।

एसएसपी ने बताया कि उक्त लुटेरे यहां से चार पहिया वाहनों को लूटकर पंजाब में स्थित अपने एजेंटों को बेचते हैं। पकड़े गए लोगों से एजेंटों के बारे में जानकारी की जा रही है। एक कार दिल्ली से, एक कानपुर से और एक आगरा से लूटी गई थी। उन्होंने पुलिस पार्टी को सराहनीय कार्य के लिए नकद इनाम की भी घोषणा की। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, पीआरओ राधामोहन द्विवेदी भी मौजूद रहे।

महिला पहले भी जा चुकी है जेल
कार लूट के आरोप में पुलिस ने महिला शीतल देवी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों को जब पुलिस ने आपराधिक इतिहास खंगाला तो पता चला कि महिला बेहद शातिर है और वह पहले भी जेल जा चुकी है। पहले महिला जेब काटने के आरोप में जेल गई थी। अब वह लूटेरों के गैंग में शामिल है। एसएसपी ने बताया कि वैसे लोग कार को किराए पर भेजने से पहले पड़ताल करते हैं, लेकिन लुटेरे महिला को मरीज बताकर कार किराए पर आसानी से ले लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें