फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पुलिस ने लाठियां पटकीं

Sat, 31 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
भीड़ क ो लाठी चलाकर खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा महोत्सव के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को अखिल भारतीय दंगल के समापन पर मुकाबले के रिजल्ट से नाराज पहलवानों और दर्शकों ने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां चटकार भीड़ को हटाकर संयोजकों को कमरे में पहुंचाया। इसके बाद जिला जीत का रिजल्ट घोषित किए बिना ही दंगल के समापन की घोषणा हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेडियम में दोपहर जिला जीत के मुकाबले से पहले ही विवाद शुरू हो गया। मुकाबले में पांच पहलवान थे। इस पर कुश्ती के लिए पर्ची डाली गई। इसके बाद पहला मुकाबला पिछले वर्ष के जिला जीत पहलवान सोनू व रनर अप रहे डिंपल के बीच शुरू हुआ। मुकाबले में काफी देर तक फैसला न आने पर पहलवानों को तीन मिनट अतिरिक्त समय दिया गया। प्वाइंट के आधार पर कुश्ती का फैसला हुआ। अंतिम क्षण में पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। दोनों ने एक दूसरे को पटक कर प्वाइंट बनाए। सीटी बजने पर मुकाबला रोक दिया गया और रेफरी अशोक कुमार ने सोनू क ो जीता घोषित कर दिया। इससे कई पुराने पहलवान व भीड़ संतुष्ट नहीं हुई।  सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ने पर वीडियो देखकर रेफरी ने डिंपल को विजयी घोषित कर दिया। हंगामे और शोर के बीच दूसरी कुश्ती डिंपल और ब्रिजेंद्र पहलवान के बीच शुरू हुई। इसमें भी डिंपल को जीता घोषित किया गया।  इस फैसले से भी पहलवान और भीड़ असंतुष्ट हो गए और हंगामा करने लगे। भीड़ और पहलवानों ने कमेटी के  टेंट में पहुंचकर कुर्सियां फेंकनी और टेंट उखाड़ना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां चटकानी शुुरू  कर दीं। पुलिस ने भीड़ से हटाकर कमेटी के सदस्यों को कमरे में सुरक्षित पहुंचाया। इसके बाद दंगल के समापन की घोषणा कर दी गई। इस बार जिला जीत का खिताब किसी को नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें